उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखे राजनीतिक हमले किए और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार की सराहना की। अखिलेश यादव और एक सीजेपी प्रवक्ता के बीच हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी चुनाव में गठबंधन की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर दलित, यादव, ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाताओं के राजनीतिक रुझान पर भी अपनी टिप्पणी रखी।