आजमगढ़ के जहानागंज स्थित नईपुर गांव में मंगलवार शाम 7 बजे घरेलू विवाद में छोटे भाई अनस (24) ने अपने सगे बड़े भाई दिलशेर अहमद (28) की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, दिलशेर विदेश में नौकरी करता था। मंगलवार शाम घर खर्च को लेकर मां ने दिलशेर को ताना मारा कि वह घर में पैसे नहीं देता। इसी बात पर दोनों भाइयों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अनस ने बड़े भाई को घर से बाहर जाने को कहा और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दिलशेर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अनस फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।